Tuesday, December 9, 2014

नाबार्ड में 122 ग्रेड ए अफसरों की भर्ती जल्द / NABARD 122 Grade A Officer Recruitment

Sarkari Naukri Damad India. Latest Upadted Indian Govt Jobs - http://sarkari-damad.blogspot.com

नाबार्ड में 122 ग्रेड ए अफसरों की भर्ती जल्द / NABARD 122 Grade A Officer Recruitment

लखनऊ (ब्यूरो)। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डवलपमेंट (नाबार्ड) में 122 ग्रेड ए अधिकारियों की भर्तियां जल्द की जाएंगी। बैंक के मुताबिक इस संबंध में 15 दिन में सूचना जारी कर दी जाएगी। भर्ती होने वाले अधिकारियों में 100 सहायक प्रबंधक सामान्य सेवा, 9 राजभाषा अधिकारी, शिष्टाचार व सुरक्षा सेवा में 10 और विधि सेवा में 3 अधिकारियों की भर्ती होगी।

ये सभी ए ग्रेड अधिकारी होंगे। वहीं बी ग्रेड में 6 सामान्य सेवा प्रबंधकों की भी भर्ती की जाएगी। चयन के लिए तीन चरण में परीक्षा ली जाएगी। पहला चरण ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का होगा। दूसरा चरण मुख्य परीक्षा का होगा जो विवरणात्मक होगी। अंतिम चरण साक्षात्कार का होगा। चयनित अभ्यर्थियों को बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट
www.nabard.org पर जारी की जाएगी।

Published at http://sarkari-damad.blogspot.com (Click on the Labels below for more similar Jobs)

No comments: